रविवार, 25 नवंबर 2012

पं श्याम सुन्दर शर्मा

पं श्याम सुन्दर शर्मा का जन्म पं हेतराम शर्मा के घर  दिनाक 11 अक्तूबर 1921 को ग़ाव  मालागढ़  , जिला 

बुलन्दशहर  उ।प्र में  हुआ।पंडित हेतराम शर्मा स्वयम भी आयुर्वेदाचार्य थे . और संस्कृत के प्रकांड पंडित थे 

अतः उन्होंने अपने दोनों पुत्रो को संस्कृत विद्यालय में शिछा दी। आपने प्राथमिक शिछा  भिछानन्द संस्कृत माध्यमिक विद्यालय में 

प्राप्त की . पं ओंकार नाथ जी आचार्य जी ने उनको प्राथमिक शिछा दी . आपने खुर्जा श्री राधा कृष्ण विधालय से मध्यमा उतीर्ण की . 

इसके बाद वैदविशारद किया . 1940 में मालागढ़  से बुलंदशहर आ गए और बुलन्दशहर में अपनी स्वयम का ओषधालय खोलकर 

गरीब लोगो की चिकित्सा करके सेवा करते रहे . उसके साथ साथ किताबे मगाकर आयुर्वेद के साथ साथ ज्योतिष का अध्ययन करते 

रहे . और एक समय में शहर के बड़े जाने माने ज्योतिषियों में उनका नाम लिया जाता रहा . आपने अनेको मंदिरों में मूर्तियों की प्राण 

प्रतिष्ठा कराई .उसके साथ साथ कृष्ण भक्ती पर भजन व अन्य अनेको पुस्तके लिखी हैं . उनमे से एक पुस्तक  श्री कृष्ण गीत 

कौमुदी इस ब्लॉग में है .


अब उनकी उमर 92 वर्ष है और मोहल्ला साठा बुलंदशहर में रह रहे है .



महेश हरि शर्मा 

शनिवार, 20 अगस्त 2011

कृष्ण जन्म की बधाई

जन्मो जसुदा कै घर लाल ब्रिज में घर घर बजत बधाई !
महरि यशोदा ड़ोटा जायो महरी यशोदा के दोता जायो !!
हों एक नई बात सुन आई ब्रिज में घर घर बजत बधाई !
जन्मो जसुदा कै नन्द लाल ब्रिज में घर घर बजत बधाई !!
द्वारे भीर गोप गोपीन की , द्वारे भीर गोप गोपीन की !
महिमा बरनी ना जाई ब्रिज में घर घर बजत बधाई !!
अति आनद होत गोकुल में ,अति आन्नद होत गोकुल में !
रतन भूमि निधि पाई ब्रिज में घर घर बजत बधाई !!
जन्मो जसुदा कै घर लाल ब्रिज में घर घर बजत बधाई !
नाचत तरुण वृध्ध अरु बालक ,नाचत तरुण वृध्ध अरु बालक!!
गोरस की कीच मचाई ,ब्रिज में घर घर बजत बधाई !!
जन्मो जसुदा कै घर लाल ब्रिज में घर घर बजत बधाई !

पं श्याम सुन्दर शर्मा